फरहान अख्तर बॉलीवुड के एक अच्छे एक्टर ही नहीं, बल्कि फिल्म प्रॉड्यूसर, राइटर, सिंगर और एक बेहतरीन टीवी होस्ट भी हैं। फरहान को बॉलीवुड में ऑल राउंडर सेलिब्रिटी के रूप में माना जाता है। वह फिल्मों में एक्टिंग से लेकर सिंगिंग तक का हुनर दिखा चुके हैं। फरहान का जन्म 9 जनवरी 1974 को मुंबई में हुआ था। आज वह अपना 44 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। फरहान जावेद अख्तर की पहली पत्नी हनी ईरानी के बेटे हैं। फरहान अपनी मां से आज भी बहुत डरते हैं। उन्होंने एक बार उन्हें कहा था कि करियर में अगर कुछ करके न दिखाया तो घर से बाहर निकाल दूंगी। और इसी के चलते फरहान ने बहुत कम उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी।