
213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पारी के पहले ओवर की पहली गेंद पर संजू सैमसन मैक्कलेघन की गेंद पर बाउंड्री पर सिमंस को कैच दे बैठे। पारी की शुरुआत करने करुण नायर और संजू सैमसन उतरे थे। संजू के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने उतरे लेकिन वह पैर जमाने से पहले ही पवेलियन लौट गए। दूसरे ओवर में मलिंगा की गेंद पर वह कैच दे बैठे। दिल्ली के लिए पिछले मैच में जीत के हीरो रहे ऋषभ पंत मुंबई के खिलाफ अपना खाता भी नहीं खोल पाए। बुमराह की गेंद पर पंत बाउंड्री पर खड़े सिमंस को कैच दे बैठे। पिछले दो मैचों में दिल्ली के कार्यवाहक कप्तान रहे करुण नायर का बल्ला एक बार फिर नहीं चला। पांचवें ओवर में नायर हरभजन की गेंद पर रोहित शर्मा को कैच दे बैठे।नायर ने 21 रन बनाए। कोरी एंडरसन भी 8 गेंद में 10 रन बनाने के बाद मलिंगा की गेंद पर कैच हो गए। पारी के आठवें ओवर में रोहित शर्मा ने सैमुअल्स का स्लिप में शानदार कैच लपक लिया। इसके बाद कमिंस भी हरभजन की गेंद पर पार्थिव को कैच दे बैठे। कमिंस के बाद रबाडा कर्ण शर्मा का शिकार बने। इसके बाद मोहम्मद शमी भी हरभजन की गेंद पर चलते बने। अंत में 13.4 ओवर में दिल्ली महज 66 रन पर ढेर हो गई।
लैंडल सिमंस और केरन पोलार्ड के शानदार अर्धशतकों की बदौलत मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 212 रन बनाए। अंत में पोलार्ड 35 गेंद में 63 और हार्दिक पांड्या 13 गेंद में 29 रन बनाए। चौथे विकेट के लिए पांड्या और पोलार्ड के बीच नाबाद 59 रन की साझेदारी हुई। दिल्ली को जीत के लिए 20 ओवर में 213 रन बनाने का लक्ष्य मिला है। सिमंस ने 43 गेंद में 66 रन की पारी खेली।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई के लिए पार्थिव पटेल और लिंडल सिमंस ने शानदार तरीके से पारी की शुरुआत की। दोनों ने 5.4 ओवर में 50 रन के आंकड़े को पार किया। इस सीजन अपना पहला मैच खेल रहे सिमंस ने बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी की दूसरे छोर पर खड़े पार्थिव ने बखूबी उनका साथ दिया। आठवें ओवर में दिल्ली को पार्थिव के रूप में पहली सफलता मिली। अमित मिश्रा ने पार्थिव को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। पार्थिव ने 22 गेंदों में 25 रन बनाए। पार्थिव और सिमंस के बीच पहले विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद भी सिमंस का बल्ला चलता रहा। दूसरे विकेट के लिए उन्होंने पोलार्ड के साथ 37 रन जोड़े। 13वें ओवर में वह कोरी एंडरसन की गेंद पर कैच हो गए। उन्होंने 66 रन बनाए। सिमंस के आउट होने के बाद रोहित शर्मा और पोलार्ड ने तीसरे विकेट के लिए 37 रन जोड़े लेकिन रोहित अमित मिश्रा की फिरकी में फंसकर पवेलियन लौट गए है। पोलार्ड ने 29 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। अपनी धुंआधार पारी में पोलार्ड ने 5 चौके और 4 छक्के जड़े। वहीं हार्दिक पांड्या ने अपनी 14 गेंद में 29 रन की पारी में 1 चौका और 3 छक्के जड़े।
दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक 19 मैच खेले जा चुके हैं। जिनमें 9 मैचों में दिल्ली और 10 में मुंबई विजयी रही है। फिरोज शाह कोटला के मैदान पर 7 बार दोनों की भिडंत हुई है जिसमें से 5 मैच दिल्ली के और 2 बार मुंबई के पाले में गया है। ऐसे में मैच कांटे की टक्कर वाला रहेगा। घर पर खेलने का फायदा निश्चित तौर पर दिल्ली को मिलेगा ऐसे भी घर पर मुंबई के खिलाफ उसका पलड़ा भारी ही रहता है।
बैट्समैन | रन | बॉल | 4 | 6 | |
लेंडल सिमन्स | कै. सैमुअल्स बो. एंडरसन | 66 | 43 | 5 | 4 |
पार्थिव पटेल | स्टम्पिंग. पंत बो. मिश्रा | 25 | 22 | 3 | 0 |
कीरोन पोलार्ड | नॉट आउट | 63 | 35 | 5 | 4 |
रोहित शर्मा | कै. मिश्रा बो. रबाडा | 10 | 6 | 1 | 0 |
हार्दिक पंड्या | नॉट आउट | 29 | 14 | 1 | 3 |
बैट्समैन | रन | बॉल | 4 | 6 | |
संजू सैमसन | कै. सिमन्स बो. मैक्लिंघन | 0 | 1 | 0 | 0 |
करुण नायर | कै. रोहित शर्मा बो. हरभजन सिंह | 21 | 15 | 3 | 1 |
श्रेयस अय्यर | कै. हरभजन सिंह बो. मलिंगा | 3 | 6 | 0 | 0 |
रिषभ पंत | कै. सिमन्स बो. बुमराह | 0 | 3 | 0 | 0 |
कोरी एंडरसन | कै. कर्ण शर्मा बो. मलिंगा | 10 | 8 | 2 | 0 |
मार्लोन सैमुअल्स | कै. रोहित शर्मा बो. कर्ण शर्मा | 1 | 5 | 0 | 0 |
पैट कमिन्स | कै. पटेल बो. हरभजन सिंह | 10 | 10 | 0 | 1 |
कैगिसो रबाडा | कै. रोहित शर्मा बो. कर्ण शर्मा | 0 | 5 | 0 | 0 |
अमित मिश्रा | नॉट आउट | 9 | 14 | 0 | 0 |
मो. शमी | कै. पोलार्ड बो. हरभजन सिंह | 7 | 4 | 0 | 1 |
जहीर खान | कै. राणा बो. कर्ण शर्मा | 2 | 11 | 0 | 0 |