नई दिल्लीः वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में भारत फोर्ज का मुनाफा 43.4 फीसदी बढ़कर 175 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में भारत फोर्ज का मुनाफा 122 करोड़ रुपए रहा था। भारत फोर्ज के बोर्ड ने 1 पर 1 शेयर के बोनस का एेलान किया है। साथ ही भारत फोर्ज को डिफेंस सेक्टर के लिए 201 करोड़ रुपए का ऑर्डर भी मिला है।
वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में भारत फोर्ज की आय 31.4 फीसदी बढ़कर 1258 करोड़ रुपए रही है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में भारत फोर्ज की आय 957 करोड़ रुपए रही थी।
सालाना आधार पर पहली तिमाही में भारत फोर्ज का एबिटडा 244.4 करोड़ रुपए से बढ़कर 333 करोड़ रुपए रहा है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में भारत फोर्ज का एबिटडा मार्जिन 27 फीसदी से बढ़कर 27.7 फीसदी रहा है।