स्थानीय प्रबंधन समिति और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने फीफा अंडर-17 विश्व कप का आधिकारिक गाना, ‘करके दिखला दे गोल’ लॉन्च किया। इसे गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है और इसका संगीत प्रीतम ने तैयार किया है। इसे सुनिधि चौहान, नीति मोहन, बाबुल सुप्रियो, शान, पापोन और मीका जैसे गायकों ने गाया हैं, जबकि रैप पर अभिनेता अभिषेक बच्चन को दिखाया गया है।
गाने में भारत की विविधता और विशिष्टता के साथ ही वैश्विक दर्शकों को भी शामिल किया गया है। गाने के म्यूजिक वीडियो में दर्शाया गया कि किस तरह भारत के लोग बेताबी से अंडर-17 विश्व कप का इंतजार कर रहे हैं।
इसमें भारतीय फुटबॉल के स्टार बाईचुंग भूटिया, महिला फुटबॉलर बाला देवी और क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर भी नजर आ रहे हैं।