वॉशिंगटन। अमेरिका में गोलीबारी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। टेक्सस शहर स्थित प्लानो में एक हमलावर ने 8 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावार को भी गोली मारकर ढेर कर दिया।
उत्तरी टेक्सस के अधिकारियों ने बताया कि प्लेनो में एक घर में हुई गोलीबारी में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक संदिग्ध भी शामिल है। गोलीबारी की घटना रविवार शाम डलास से 20 मील की दूरी पर पूर्वोत्तर में स्थित एक शहर में हुई थी। इस दौरान संदिग्ध हमलावर भी पुलिस के हाथों मारा गया।
प्लेनो पुलिस के प्रवक्ता डेविड टिले ने बताया कि पुलिस को इलाके में गोलियां चलने की खबर मिली थी। जब एक पुलिस अधिकारी वहां पहुंचा और घर में प्रवेश किया तो उसका सामना गोली चलाने वाले संदिग्ध शख्स से हुआ। टिले ने बताया कि अधिकारी ने गोली चलाई और संदिग्ध को मार गिराया। इस गोलीबारी में दो शख्स घायल भी हुए हैं। उनकी स्थिति के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है।