शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को फिल्मी पर्दे पर खूब पसंद किया जाता है। शाहरुख के साथ ‘ओम शांति ओम’ फिल्म से ही दीपिका ने अपने करियर की उड़ान भरी थी। हाल ही में दोनों एक इवेंट में साथ में नजर आए, मगर यहां कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से दीपिका और शाहरुख फिर चर्चा में हैं। दरअसल दोनों लक्स गोल्ड दीवा ‘बातें विद द बादशाह’ इवेंट में शरीक हुए थे। यह एक तरह का टॉक शो था, जिसमें शाहरुख दीपिका से कुछ सवाल पूछ रहे थे। इसी दौरान शाहरुख दीपिका को उनकी मां का एक लेटर पढ़कर सुनाते हैं, जिसे सुनकर दीपिका की आंखें नम हो जाती हैं। यह देखकर शाहरुख दीपिका के पास जाते हैं और उन्हें संभालते हैं।