SPK News desk, बिहार के भागलपुर में रहने वाली एक इंटर की छात्रा को दो साल पहले एक मिस्ड कॉल से प्यार हो गया। फिर वो हर दिन अपने इस अनजाने प्रेमी के फोन का घंटोंं इंतजार किया करती थी। मिस्ड कॉल से शुरू हुआ ये प्यार धीरे धीरे परवाना चढ़ने लगा। दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें भी खाने लगे। फिर बात शादी तक पहुंची तो लड़की ने अपने परिवार को बिना बताये लड़की जब अपने प्रेमी से मिलने रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो वो अपने प्रेमी को देखकर बेहोश हो गई। लड़की जिसे अपना प्रेमी समझकर दिल दिया था वो कोई युवक नहीं था. लड़की का प्रेमी उसके पिता जी के उम्र का एक अधेड़ था। लड़की उसे देखते ही बेहोश हो गई। लड़की के प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को होश में लाया। फिर वो जब अपनी प्रेमिका को शहर छोड़कर भागने के लिए कहने लगा. लड़की अपने प्रेमी के साथ जाने से इंकार कर दिया।पने कपड़े लेकर फरार हो गई। लड़की की ओर से प्रेमी के साथ जाने से इंकार करने पर वो नाराज हो गया। वो लड़की के अपहरण का प्रयास करने लगा। इससे परेशान होकर लड़की हल्ला करने लगी। जिसे सुनकर लोग एकत्रित हो गए और फिर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिए।