मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार से शुरू हो रहे लोक आस्था के महापर्व छठ की राज्य और देश को लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा कि लोक आस्था का यह महापर्व आत्मानुशासन का पर्व है, जिसमें लोग आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदयीमान भगवान सूर्य को अघ्र्य अर्पित करते हैं। मुख्यमंत्री ने छठ के अवसर पर भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति, सुख, समृद्धि, शांति और सौहाद्र्र के लिये प्रार्थना की है तथा राज्यवासियों से अपील की है कि वे इस महापर्व को मिल-जुलकर आपसी प्रेम, पारस्परिक सद्भाव और शांति के साथ मनायें।
सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। गंगा प्रसाद आज अणो मार्ग जाकर मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। उनके साथ दीघा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उनके पुत्र संजीव चौरसिया ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल का स्वागत गुलदस्ता देकर किया।