जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव को देश का भाग्य तय करने वाला बताया और कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के सपनों का भारत बनाने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। श्री कुमार ने आज अंबेडकर जयंती के दिन बांका के पीबीएस कॉलेज मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश एवं बिहार का चहुंमुखी विकास हुआ है। बिहार को मोदी सरकार ने सड़क एवं पुल-पुलिया के निर्माण के लिए पचास हजार करोड़ रुपये दिये हैं। पटना मेट्रो, बरौनी रिफाइनरी की क्षमता बढ़ाने, खाद कारखाने में यूरिया उत्पादन की शुरुआत की गयी है। केन्द्र ने विकास के नये आयाम स्थापित किये है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश का भाग्य तय करेगा, जिसमें आप सबों की सहभागिता सवरेपरि है। अंबेडकर जी के सपनों का भारत बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पांच वर्षो में जो काम किये हैं उनसे देश का आत्मसम्मान बढ़ा है। किसान सम्मान योजना, आयुष्मान भारत योजना सहित सैकड़ों योजनाओं से गरीबों के जीवन में खुशहाली आई है। कुछ लोग समाज में कटुता पैदा कर इसे बांटने का काम करते हैं लेकिन उनकी सरकार समाज को जोड़ने का काम करती है। श्री कुमार ने राज्य में महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में किये गये कायरे की र्चचा करते हुए कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में आरक्षण देकर आगे बढ़ाया है और उनका सम्मान किया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं समाज में पुरु ष की तरह सम्मान दिलाने के लिए पंचायत एवं नगर निकाय में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने वाला बिहार देश का पहला राज्य बिहार है। विश्व बैंक से कर्ज लेकर जीविका समूह का गठन किया गया, जिससे राज्य के एक करोड़ परिवार जुड़कर आत्मनिर्भर बन चुके हैं। लड़कियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर सके इसके लिए पोशाक एवं साइकिल योजना चलाई गयी। केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने मौके पर कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित महादलित, अल्पसंख्यक समेत सभी जातियों को विकास की मुख्य धारा में लाया है। प्रधानमंत्री के कायरे की वजह से आज भारत का सम्मान बढ़ा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने पांच वर्षो में विकास के जितने काम किये हैं, महागठबंधन की सरकार कभी नहीं कर सकती है। अपने 15 वर्षो के शासन में राजद एवं महागठबंधन की सरकार ने बिहार में अराजकता, भ्रष्टाचार लाकर विनाश के कगार पर खड़ा कर दिया था। नेताओं ने लोगों से राजग प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। सभा को बांका संसदीय क्षेत्र से राजग प्रत्याशी गिरधारी यादव, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम नारायण मंडल, विधायक जनार्दन मांझी, विधान पार्षद जावेद इकबाल अंसारी, मनोज यादव, संजीव सिंह आदि ने भी संबोधित किया।