जोहानसबर्ग, पूर्वी दक्षिण अफ्रीकी शहर डरबन के नजदीक एक चर्च की छत गिर गई जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 16 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि घटना के दौरान चर्च में लोग जमा थे। हादसे की वजह भारी बारिश बताई जा रही है। सरकारी प्रवक्ता लेनोक्स मबासो ने बताया कि यह हादसा उत्तरी डरबन के डैंगुबो कस्बे में हुआ।
बता दें कि अभी बीते सोमवार को ही फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित 12वीं सदी का काफी प्राचीन नोटे्र डाम कैथेड्रल चर्च भीषण आग में तबाह हो गया था। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने देशवासियों से वादा किया है कि वह पांच साल के भीतर 850 साल पुराने इस ऐतिहासिक चर्च का पुनर्निर्माण कराएंगे। उन्होंने इस चर्च को देश की आत्मा करार दिया था। चर्च के पुनर्निर्माण के लिए अब तक 100 करोड़ यूरो की मदद मिल चुकी है।