सामग्री
3 सर्विंग
- 2 कप आटा
- 1 चम्मच नमक
- आवश्यकता अनुसार तेल
- 1 प्याज
- 1 गाजर
- 1 शिमला मिर्च
- 1 हरी मिर्च
- 1/2 चम्मच अदरक
- 1/2 चम्मच लहसुन
- आवश्यकता अनुसार सोया सॉस
- आवश्यकता अनुसार टमाटर सॉस
तरीका
- सबसे पहले दो कप मैदा एक चम्मच नमक और दो चम्मच तेल डालकर आटा गूथ लेंगे।
- अब आटे को ढककर 10 मिनट के लिए छोड़ देंगे।
- अब एक पैन में तेल लेंगे और तेल गर्म होने के बाद उसमें अदरक लहसुन डालकर उसे थोड़ी देर भुना लेंगे अब टुकड़ों में कटे हुए प्याज, गाजर,शिमला को पैन में डालकर नमक डालकर उसे भी भुना लेंगे। अब इसमें
सोया सॉस डाल कर मिला लेंगे। - अब आटा को गोल बेल कर उस के ऊपर तेल लगा कर थोरा आटा डाल कर उसे चाकू से काट लें।
- अब उसको गोल कर के उसकी लोई बना लें।
- अब लोई को बेल कर गर्म तवे पर डाल कर पराठे के जैसा शेक लें।
- अब पराठे पर भुनी हुई सब्जी डाल कर उपर से टॉम्माटो सॉस लगा कर पराठे का रोल बन लें।
- वेजिटेबल वैप तैयार है।


आप चाहें तो पराठे के बदले रोटी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।