सादगी भी भव्य होती है। शक्ति संपन्न ओहदेदार जब इसे अपनाता है तो नजीर बनता है। ऐसी ही नजीर देवोत्थान एकादशी को पूर्णिया की एक शादी में देखने को मिली। यह शादी किसी और की नहीं, छपरा के डीएम सुब्रत कुमार सेन की थी। सुपौल जिले के सिमराही के मूल निवासी सुब्रत सेन नार्थ ईस्ट की रहने वाली आईआरएस अधिकारी सुचिस्मिता के साथ परिणय सूत्र में बंधे। सुचिस्मिता आयकर विभाग में कमिश्वर के पद पर पदस्थापित हैं। उनकी पोस्टिंग अगरतला में हैं।
कहने तो यह शादी हाई प्रोफाइल थी, लेकिन सादगी मन को छूने वाली। न कोई तामझाम, न दिखावा और न बैंड बाजा। बाराती भी बमुश्किल सौ। पद के प्रदर्शन वाले दौर में सेन की शादी के कार्ड पर कहीं भी जिक्र नहीं था कि लड़का डीएम है। वरमाला के समय होटल के लॉन में मात्र आठ टेबल लगे थे।
आसपास के लोगों की टिकी थी नजर
जैसे ही लोगों तो पता चला की डीएम की शादी होने वाली है तो उसको लेकर लोगों में उत्सुकता अधिक बढ़ गई। जब शादी हुई तो लोगों ने देखा की यह तो एक दम साधारण शादी है। इसकी लोगों ने काफी तारीफ भी की। बताया जा रहा है कि जो शादी का कार्ड था उसपर कही यह नहीं लिखा हुआ था कि लड़का डीएम और लड़की आयकर विभाग में कमिश्वर हैं। सुब्रत कुमार सेन 013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह सुपौल जिले के रहने वाले हैं। पहली बार छपरा में डीएम पद पर उनकी नियुक्ति हुई है।