नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर बिहार के राज्यपाल फागु चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 01 अणे मार्ग स्थित लोक संवाद में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया एवं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
राज्यपाल ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
नेताजी को जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चैधरी एवं पूर्व मंत्री संजय झा ने भी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
