जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 01 अणे मार्ग स्थित लोक संवाद में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया एवं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चैधरी, पूर्व मंत्री संजय झा एवं बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य उदय कांत मिश्रा ने भी जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल फागू चैहान ने बिहार के भी भूतपूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयन्ती के अवसर पर आज राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें अपना सादर नमन निवेदित किया।
उक्त अवसर पर जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की तस्वीर पर राज्यपाल के सचिव राॅबर्ट एल. चोंग्थू सहित राज्यपाल सचिवालय के सभी वरीय अधिकारियों एवं राजभवन कर्मियों ने भी अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।