वैक्सीन की आमद और कोरोना के लगातार कम हो रहे केस के बावजूद महाराष्ट्र में लॉकडाउन को 28 फरवरी तक बढ़ा दिया है। हालांकि, इस बार नियमों में बड़ी ढील देते हुए लोकल ट्रेनों को भी पूरी क्षमता से चलाने का ऐलान किया गया है। इसमें अब सभी लोग यात्रा कर सकेंगे। हालांकि, सामान्य पुरुषों के लिए यात्रा का समय निर्धारित किया गया है।
ट्रेन में इन समय पर रहेगी पाबंदी
मुंबई में लोकल ट्रेन की सेवा सुबह 7 से रात 1 बजे तक चलेंगी। हालांकि, पीक ऑवर्स यानी सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक और शाम को 4 से रात 9 बजे तक। आम लोगों को इसमें यात्रा की अनुमति नहीं होगी। आम दिनों में इसी समय सबसे ज्यादा भीड़ ट्रेनों में चलती है। कोरोना के खतरे को देखते हुए फिलहाल यह निर्णय लिया गया है।
प्रदेश सरकार ने इस संबंध में बयान जारी करते हुए कहा, ‘पहले से ही जिन कार्यों को जारी रखा गया है, वे जारी रहेंगे। और लॉकडाउन के संबंध में पहले के सभी आदेश आगामी 28 फरवरी तक के लिए प्रभाव में रहेंगे।’
नए नियम इन्हें मिली छूट
- अब रात में 11 की जगह 1 बजे तक खुले रह सकेंगे रेस्टोरेंट।
- रात में दुकानें अब 11 बजे रात तक खुली रह सकेंगी।
- अभी भी 30 प्रतिशत कर्मचारियों को ऑफिस आने का निर्देश दिया गया है।
राज्य में यह अभी रहेगा अनिवार्य
- सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना।
- सामाजिक दूरी(2 मीटर की दूरी) का पालन करना।
- हाथों को लगातार साबुन से धोना।