ब्रह्म कुमारीज की चीफ़ एडमिनिस्ट्रेटर दादी हृदय मोहिनी का गुरुवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल में 93 वर्ष की आयु में हुआ निधन। ब्रह्मा कुमारीज की प्रवक्ता ने बताया कि हृदय मोहिनी का मुंबई के सैफी अस्पताल में पिछले 15 दिनों से अज्ञात बीमारी का इलाज चल रहा था। उन्होंने कहा कि एक साल पहले दादी जानकी की मृत्यु के बाद आध्यात्मिक संगठन में हृदय मोहिनी को चीफ़ एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में नियुक्त किया गया था।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दादी हृदयमोहिनी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जीवन सादगी , सरलता और सौम्यता का मिसाल रहा। पूरे जीवन उन्होंने मानव कल्याण के कार्य किए।